Move to Jagran APP

Encounter of Criminals: चार वर्ष पहले आगरा के सदर से बदन सिंह ने किया था दंत चिकित्सक का अपहरण

Encounter of Criminals केशव गुर्जर ने वसूली थी दस लाख की फिरौती गुर्गा बदन सिंह गया था जेल। डा. उमाकांत के अपहरण के बाद बदन सिंह था पुलिस के निशाने पर। आगरा में पिछले दिनों दो बड़ी वारदातें हुई थीं। दोनों ही वारदातों में पुलिस ने तत्परता दिखाई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 08:51 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 08:51 AM (IST)
Encounter of Criminals: चार वर्ष पहले आगरा के सदर से बदन सिंह ने किया था दंत चिकित्सक का अपहरण
बुधवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश बदन सिंह। फाइल फोटो

आगरा, यशपाल चौहान। वरिष्ठ चिकित्सक उमाकांत गुप्ता का अपहरण करने वाला बदन सिंह चार वर्ष पहले भी सदर क्षेत्र से चिकित्सक का अपहरण कर चुका था। तब चिकित्सक के स्वजन से गैंग के सरगना केशव गुर्जर ने फिरौती वसूली थी। इसके बाद ही उन्हें छोड़ा था। इस मामले में केशव का गुर्गा बदन सिंह जेल गया था। मगर, केशव गुर्जर आज तक पुलिस के हाथ नहीं आया। इस बाद बदन सिंह ने खुद अपहरण का पांच करोड़ की फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। मगर, पुलिस की सक्रियता के चलते उसके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।

loksabha election banner

धौलपुर में सरमथुरा रोड निवासी डा. निखिल बंसल का सदर क्षेत्र में डेंटल क्लीनिक था। अक्टूबर 2017 में वे घर जाने के लिए मधु नगर के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी बोलेरे गाड़ी से आए बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था।स्वजन ने 10 लाख रुपये की फिरौती देकर उन्हें मुक्त करा लिया था। इसके बाद पुलिस ने धौलपुर निवासी बदन सिंह समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें धौलपुर के दस्यु केशव गुर्जर को भी वांछित किया गया था। मगर, पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार केशव का बीहड़ में राज चलता है। उसके पास पकड़ पहुंचने के बाद बिना फिरौती के पकड़ छूटना मुश्किल है। बदन सिंह पहले उसी के लिए करियर का काम करता था। अब वह खुद भी अपहरण कर फिरौती वसूलने लगा है। इस बार उसने बीच शहर से डाक्टर का अपहरण कर लिया। फिरौती वसूलने की तैयारी कर रहे थे।मगर,पुलिस की सक्रियता के चलते उनके गैंग में शामिल एक बदमाश निबोहरा निवासी पवन व महाराष्ट्र के गोंडिया निवासी युवती संध्या पुलिस के हाथ लग गई।इसके बाद बदन सिंह बीहड़ में ही पकड़ छोड़कर फरार हो गया था।एडीजी राजीव कृष्ण ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। तभी से पुलिस बदन सिंह और उसके साथियों की तलाश में लगी थी।

युवती को ठिकाने लगाने की थी योजना

धौलपुर के बसई डांग निवासी बदन सिंह ने महाराष्ट्र के गोंडिया निवासी संध्या को अपने जाल में फंसा लिया था। रुपयों के लालच में वह भी उसके साथ गैंग में काम कर रही थी। डा. उमाकांत गुप्ता को उसी ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद ही उनका अपहरण किया गया। संध्या और बदन सिंह गैंग का एक बदमाश पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

चार दिन में दो बड़े एनकाउंटर

आगरा में पिछले दिनों दो बड़ी वारदातें हुई थीं। दोनों ही वारदातों में पुलिस ने तत्परता दिखाई।17 जुलाई को मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की कमला नगर शाखा में करोड़ों की डकैती डालकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें फीरोजाबाद के बदमाश मनीष पांडेय और निर्दोष ढेर हो गए थे।बुधवार देर रात पुलिस की चिकित्सक का अपहरण करने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदन सिंह गैंग से मुठभेड़ हो गई। बदन सिंह और उसका साथी अक्षय राठौर ढेर हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.