Move to Jagran APP

आगरा के दीपकों से दीपावली पर जगमग होगी अयोध्या

दीपावली पर आगरा के दीपकों से अयोध्या जगमग होगी। मिट्टी के दीपक बनाने के लिए यहां कुंभकारों को एक लाख दीपकों का आॅर्डर दिया गया है। इससे कुंभकारों में खुशी की लहर है। कुंभकार दीपक बनाने में जुटे हुए हैं।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 03:22 PM (IST)
आगरा के कुंभकारों में आॅर्डर मिलने से है खुशी की लहर।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली पर आगरा के दीपकों से अयोध्या जगमग होगी। मिट्टी के दीपक बनाने के लिए यहां कुंभकारों को एक लाख दीपकों का आॅर्डर दिया गया है। इससे कुंभकारों में खुशी की लहर है। कुंभकार दीपक बनाने में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी में 9 लाख समेत अन्य स्थानों पर 12 लाख दीपक जलाए जाने हैं। कुम्हार दिनेश प्रजापति ने बताया कि अयोध्या के लिए प्रदेश के तमाम शहरों के कुम्हारों को ऑर्डर मिले हैं। हमें भी 20 हजार दीपकों का आॅर्डर मिला था। पहले हम पति-पत्नी काम करते थे। इस बार हमारे बच्चों ने भी अपना मजदूरी का काम छोड़कर हमारा पुश्तैनी काम अपनाते हुए चाक संभाल ली है। पचकुइयां निवासी कुंज बिहारी ने बताया कि अयोध्या में दीपक जलने की जानकारी के बाद दीपावली पर हर मंदिर पर लोग ढेर सारे दीपक जलाने की तैयारी कर रहे हैं। कुंभकार गिरिजाशंकर का कहना है कि तालाब खत्म होने की वजह से मिट्टी की परेशानी आ रही है। अछनेरा के अलावा हाथरस और इटावा से चिकनी मिट्टी मंगाई जा रही है। प्रदेश केे राज्यमंत्री व माटी आयोग के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि अयोध्या में होने वाले आयोजन को लेकर आगरा सहित आसपास के जिलों में कुंभकारों को दीपकों के आॅर्डर दिए गए हैं। आगरा में 500 से अधिक कुंभकारों को एक लाख दीपक बनाने के आॅर्डर मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.