Move to Jagran APP

Mathura News: मथुरा में दो राज्यों की पुलिस पर हमला, चार महिला और एक दर्जन पुरुष गिरफ्तार

Mathura News मथुरा के इस्लामनगर में दो राज्यों की पुलिस पर हमला। आसपास के थानों की पुलिस ने आरोपितों के घरों की तलाशी ली। पुलिस ने चार महिलाओं समेत एक दर्जन पुरुषों को हिरासत में लिया। फरीदाबाद और थाना शेरगढ़ पुलिस से मारपीट कर छुड़ाया टटलू।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 10:03 PM (IST)
Mathura News: मथुरा में दो राज्यों की पुलिस पर हमला, चार महिला और एक दर्जन पुरुष गिरफ्तार
मथुरा के इस्लामनगर में दो राज्यों की पुलिस पर हमला।

आगरा, जागरण टीम। फरीदाबाद के सेक्टर-21 थाना पुलिस ने बुधवार रात मथुरा के थाना शेरगढ़ पुलिस के साथ जंघावली के नगला इस्लाम नगर में दबिश दी। फरीदाबाद पुलिस वांछित टटलुओं की गिरफ्तारी को आई थी। इस्लाम नगर की महिला और पुरुषों ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गाली-गलौज कर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर एक टटलू को भी छुड़ा लिया। आसपास के थानों की पुलिस ने आरोपितों के घरों की तलाशी ली और चार महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी।

loksabha election banner

फरीदाबाद के सेक्टर-21 थाना क्षेत्र में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी किए जाने के मामले में इस्लाम नगर के लोगों का नाम सामने आया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद की पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना शेरगढ़ में आमद दर्ज कराई। यहां से कार्यवाहक थाना प्रभारी अर्जुन सिंह राठी पुलिस फोर्स के साथ गांव इस्लाम नगर पहुंचे। पुलिस ने आरोपितों के यहां दबिश दी और एक आरोपित को पुलिस ने दबोच भी लिया। इसके साथ ही महिला और पुरुषों ने मिलकर पुलिस टीम के ऊपर हमला बोल दिया। गाली-गलौज कर मारपीट की और आरोपित को भी पुलिस से छुड़ा लिया। एक साथ हमले से दोनों थानों की पुलिस टीम के हाथ-पैर फूल गए। सूचना पर थाना शेरगढ़, छाता, नौहझील और सुरीर कोतवाली से भी पुलिस नगला इस्लाम नगर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपितों के घरों की तलाशी। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस वांछित आरोपितों की तलाश करती रही, लेकिन कोई पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने अपने ऊपर हुए हमले के मामले चार महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ वरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र चंद्र ने बताया, फरीदाबाद पुलिस के साथ में थाना शेरगढ़ की पुलिस इस्लाम नगर गई थी। यहां पुलिस के साथ अभद्रता की गई। कुछ महिलाओं समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.