Move to Jagran APP

जेल में हिस्ट्रीशीटर से मिलकर लौटते युवक को गोली मारी, पॉश इलाके की घटना Agra News

खंदारी मास्टर प्लान रोड की घटना हेलमेट लगाए थे बाइक सवार हमलावर। पीछे से मारी गोली हुई पेट के पार घायल अस्पताल में भर्ती।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 08:17 AM (IST)
जेल में हिस्ट्रीशीटर से मिलकर लौटते युवक को गोली मारी, पॉश इलाके की घटना Agra News
जेल में हिस्ट्रीशीटर से मिलकर लौटते युवक को गोली मारी, पॉश इलाके की घटना Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला जेल में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर से गुरुवार को मुलाकात करके लौटते युवक को हमलावरों ने गोली मार दी। व्यस्त खंदारी मास्टर प्लान रोड पर दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार भाग निकले। गोली युवक के पेट के पार होने पर उसे खंदारी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की है। एत्माद्दौला के नगला किशनलाल निवासी बृजमोहन यादव उर्फ फोकी यादव (22 वर्ष) नौबत सिंह जिला जेल मे निरुद्ध मोनू यादव से मुलाकात करने गया था। मोनू एत्माद्दौला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बृजमोहन के साथ उसका दोस्त राममोहन यादव भी था। दोनों दोपहर 12 बजे जेल के अंदर पर्ची लगाकर गए। एक बजे बाहर निकलने के बाद वह बाइक से खंदारी मास्टर प्लान रोड होते हुए हाईवे की ओर आ रहे थे। बाइक राम मोहन चला रहा था। मास्टर प्लान पर रोड पर कूड़ेदान के पास मैदान की ओर से बाइक सवार दो लोगों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। हमलावरों ने हेलमेट लगा रखा था।

बृजमोहन यादव की बाइक कूड़ेदान के पास पहुंचते ही हमलावरों ने पीछे से उसे गोली मार दी। जो कि उसके पेट के पार हो गई। इसके बाद दोनों हमलावर बाइक मोड़कर तमंचा लहराते हुए आरबीएस चौराहे की ओर भाग निकले। गोली लगने से घायल बृजमोहन लहूलुहान होकर गिर गया। साथी राममोहन ने उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जानकारी पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

एएसपी सौरभ दीक्षित ने फोर्स के साथ मास्टर प्लान पर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। हमलावरों ने जिस जगह गोली मारी, वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। वारदात की जानकारी पर घायल के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इंकार किया। साथी राममोहन का पुलिस से कहना था कि वह दोनों हमलावरों का चेहरा नहीं देख सके। हमलावर स्पेलेंडर बाइक पर सवार थे। एएसपी सौरभ दीक्षित के अनुसार हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

गोली लगने के बाद बनाई अपनी वीडियो

घायल बृजमोहन ने गोली लगने के बाद भी होश में रहा। उसने अपने मोबाइल से खुद के घायल हालत की वीडियो भी बनाई। साथी राममोहन से अपने को जल्दी अस्पताल लेकर चलने की कहा। पुलिस ने घायल का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।

जेल के बाहर कर रहे थे रेकी

हमलावरों ने बृजमोहन को रेकी करने के बाद पीछा करके गोली मारी। आशंका है कि दोनों हमलावर जिला जेल परिसर के पहले बैरियर के पास खड़े होकर उनकी रेकी कर रहे थे। बृजमोहन मास्टर प्लान रोड होकर खंदारी चौराहे की ओर बाइक से गया। वहीं हमलावरों ने ट्रांसपोर्ट नगर वाली रोड पर जाने के बाद मैदान के कच्चे रास्ते होते हुए दोनों तक पहुंचे। जिस तरीके से वह फरार हुए, माना जा रहा है कि उन्हें रास्तों की अच्छी जानकारी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.