विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम राइफल्स भर्ती 2026 रद्द, नए सिरे से आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 18 Nov 2026 06:52 PM (IST)

असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती-2026 रद्द कर दी है और अब नई अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया फिर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती-2026 रद कर दी गई है। विभाग ने नई अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। आनलाइन आवेदन अब शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही पहले आवेदन कर चुके युवाओं को भी नए सिरे से फार्म भरना होगा।

पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की जमा फीस उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था। हालांकि, उन्हें नई अधिसूचना के अनुसार दोबारा आवेदन करना होगा। इसके लिए असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आनलाइन फार्म भरना होगा। आवेदन से पहले अभ्यर्थी अपने पद की योग्यता और आयु सीमा जरूर देख लें और नोटिफिकेशन भी पढ़ते रहें।

इस भर्ती में वारंट आफिसर और राइफलमैन के 17 तरह के पद शामिल हैं। इनमें वारंट आफिसर (साइफर) के सबसे अधिक 124 पद हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल, आर्मरर, मेसन, इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक व्हीकल, स्टोर कीपर टेक्निकल सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होंगी। भर्ती के लिए केवल पुरुष भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

पद के अनुसार दसवीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा या स्नातक की योग्यता मांगी गई है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष और कुछ पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा, दौड़, कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेजों की जांच और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। दौड़ को लेकर भी नियम शामिल किया गया है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों को पांच किलोमीटर की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी। भर्ती रैली 18 जनवरी 2027 से संभावित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।