Move to Jagran APP

Gold Thief: मुंबई से पौने तीन किलोग्राम सोना चोरी कर लाया कारीगर, आगरा में भाई गिरफ्तार

मुख्य आरोपित के भाई को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई मुंबई पुलिस। सवा दो किलोग्राम सोना बरामद। 500 ग्राम सोना लेकर फरार है आरोपित। दो दिन शाहगंज क्षेत्र में डेरा डाले रही मुंबई पुलिस। दोबारा मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को आएगी मुंबई पुलिस।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 03:25 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 03:25 PM (IST)
Gold Thief: मुंबई से पौने तीन किलोग्राम सोना चोरी कर लाया कारीगर, आगरा में भाई गिरफ्तार
युवक राजेश की मुंबई पुलिस को है तलाश।

आगरा, जागरण संवाददाता। शाहगंज क्षेत्र का एक युवक मुंबई से सर्राफ का पौने तीन किलोग्राम सोना चोरी कर लाया था। मुंबई पुलिस ने आरोपित के भाई को गिरफ्तार कर उससे सवा दो किलोग्राम सोना बरामद कर लिया। शनिवार को मुंबई पुलिस आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। मुख्य आरोपित अभी पांच सौ ग्राम सोना लेकर फरार है।

loksabha election banner

मुंबई में एक सर्राफ के कारखाने में मलपुरा के धनौली निवासी राजेश दिवाकर काम करता था। पिछले दिनों कारखाना बंद था। सर्राफ बाहर गए हुए थे। उसी समय राजेश वहां से पौने तीन किलोग्राम सोना लेकर भाग आया। सर्राफ ने छानबीन के बाद राजेश दिवाकर के स्वजन से संपर्क किया। सोना वापस करने पर मुकदमा दर्ज न कराने का आश्वासन दिया। मगर, बात नहीं बन पाई। ऐसे में सर्राफ ने मुंबई में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुंबई पुलिस शुक्रवार को आगरा आ गई। मुंबई पुलिस ने पहले मलपुरा क्षेत्र में छानबीन की। यहां आरोपित का सुराग नहीं मिला। बाद में आरोपित के भाई विपिन की लोकेशन शाहगंज क्षेत्र में मिली। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर सवा दो किलोग्राम सोना बरामद कर लिया। शेष माल लेकर मुख्य आरोपित राजेश फरार है। शनिवार को मुंबई पुलिस ने आरोपित विपिन को शाहगंज थाने में दाखिल किया। इसके बाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत होने पर मुंबई पुलिस साथ ले गई। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी को मुंबई पुलिस दोबारा यहां आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.