Move to Jagran APP

खूब बढ़े नए वोटर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में महिलाएं रहीं आगे

47 हजार पुरुषों और साढ़े 56 हजार महिलाओं के नाम जुड़े। सूची का आज होगा प्रकाशन, सबसे अधिक एत्मादपुर में बढ़े वोटर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 02:53 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jan 2019 06:05 PM (IST)
खूब बढ़े नए वोटर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में महिलाएं रहीं आगे
खूब बढ़े नए वोटर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में महिलाएं रहीं आगे

आगरा, जागरण संवाददाता। इस साल चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में महिलाओं ने बाजी मार ली है। 56.5 हजार महिलाओं और 49 हजार पुरुषों के वोट बढ़े हैं। सबसे अधिक एत्मादपुर में 14 हजार वोटर बढ़े हैं, जिसमें 7500 महिलाएं शामिल हैं।

loksabha election banner

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। इसकी अंतिम तारीख गुरुवार है। इसी दिन बूथों में मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। कोई भी व्यक्ति सूची को देख सकता है। बुधवार को प्रशासनिक अफसरों की बैठक हुई जिसमें सूची की कमियों को दूर किया गया। वर्तमान में जिले में 32.5 लाख वोटर हैं। अब इनकी संख्या 33.5 लाख हो जाएगी।

थर्ड जेंडर भी बढ़े

मतदाता सूची में 14 थर्ड जेंडर के नाम भी शामिल हुए हैं।

मतदाता सूची एक नजर में

  • एक लाख वोटर बढ़े जिसमें 56.5 हजार महिलाएं और 49 हजार पुरुष हैं।
  • 40 हजार वोटर के नाम काटे गए हैं, जिसमें 18 हजार मृतक शामिल हैं
  •  18 से 19 साल के बीच 31 हजार वोटर बढ़े हैं।
  •  सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार वोटर बढ़े जिसमें 7500 महिलाएं और 6679 पुरुष हैं।
  •  फतेहपुरसीकरी विस क्षेत्र में 12726 वोटर बढ़े, जिसमें 7158 महिलाएं और 5574 पुरुष हैं।
  •  सबसे कम बाह विस क्षेत्र में नौ हजार वोटर बढ़े हैं जिसमें पांच हजार महिलाएं और चार हजार पुरुष शामिल हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.