Move to Jagran APP

Arogya Setu App डाउनलोड करने में ताजनगरी को मिला प्रदेश ये स्‍थान, अभी और जागरुकता की है जरूरत

जिले में 389710 और प्रदेश में 1.22 करोड़ लोगों ने एप डाउलोड किया। मथुरा नौवें फीरोजाबाद 19वें मैनपुरी 35वें स्थान पर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 11:27 PM (IST)
Arogya Setu App डाउनलोड करने में ताजनगरी को मिला प्रदेश ये स्‍थान, अभी और जागरुकता की है जरूरत
Arogya Setu App डाउनलोड करने में ताजनगरी को मिला प्रदेश ये स्‍थान, अभी और जागरुकता की है जरूरत

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे का जोखिम का आंकलन करने के लिए लॉन्‍च किए गए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में ताजनगरी में प्रदेश में छठवें स्थान पर रही। इस एप को 30 अप्रैल तक 3,89,710 लोग डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं प्रदेश में पहले स्थान पर रहे गौतमबुद्ध नगर के 6,38,538 लोगों ने इसे डाउनलोड किया।

loksabha election banner

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे का आंकलन करने के लिए लोगाें को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सरकार से लेकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर इसे लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ ही स्वयंसेवी संगठन इस एप को डाउनलोड करने की मुहिम लोगों के बीच चला रहे हैं। इस क्रम में प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर एप डाउनलोड करने में अव्वल है। जबकि गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर हैं। आगरा में इस एप को डाउनलोड करने वालों का फीस 7.06 प्रतिशत है। जनसंख्या के हिसाब से आगरा के अलावा जाेन के अन्य जिलों में मथुरा नौंवे नंबर पर है। यहां 2,04,627 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया।फीरोजाबाद में 1,42,722 लाख के साथ 19वें नंबर, अलीगढ़ 1,95,145 लाख के साथ 23वें नंबर, मैनपुरी 89,836 हजार के साथ 35वें नंबर, कासंगज 68,532 हजार के साथ 36वें नंबर, हाथरस 74,511 हजार के साथ 37 वें नंबर और एटा 80,159 हजार लोगों के साथ 45 वें नंबर पर है।

आरोग्य सेतु एप को दो अप्रैल को लांच किया गया था। केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउन लोड करना अनिवार्य कर दिया है। आगरा जिले अनुमानित आबादी 55 लाख से ज्यादा है, यहां 3,89,710 लोगों ने एप डाउनलोड किया। इसके 7.06 फीसद यूजर्स हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले की आबादी 20.58 लाख है। वहां पर करीब 6.38 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउन लोड किया है। आबादी के लिहाज से 31.02 फीसद यूजर्स हैं।

गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने एप डाउन लोड किया है, जो कि 16.67 फीसद है। मेरठ में 43 लाख की आबादी में से करीब 2.97 लाख लोगों ने एप डाउन लोड किया है, ये 6.93 फीसद है। हापुड़ जिले में 16.71 लाख की आबादी में से 88006 लोगों ने एप डाउन लोड किया है। यह 5.27 फीसद है। बागपत जिले में 16.27 लाख की आबादी में से 80326 लोगों ने एप डाउनलोड किया। यह आबादी के लिहाज से 4.94 फीसद है।

बुलंदशहर में 43.69 लाख लोगो में से करीब 2.11 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। इसका 4.84 प्रतिशत है। सहारनपुर जिले के 43.29 लाख लोगों में से करीब 2.01 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। इसका 4.65 फीसद है। मुजफ्फरनगर में 35.34 लाख लोगों में से करीब 1.51 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। इसका फीसद 4.30 है। शामली में 16.40 लाख लोगों में से 61487 लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउन लोड किया है। इसका फीसद 3.75 है।

लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। आबादी के हिसाब से यह 13.83 फीसद है। प्रयागराज में 74.36 लाख लोगों में से 4.50 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया, जो 6.06 फीसद है। श्रावस्ती में 13.95 लाख आबादी में से 24727 लोगों ने एप डाउन लोड किया जो 1.77 फीसद है। आबादी के हिसाब से यूजर्स के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले, गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे नम्बर पर है। मेरठ सातवें नम्बर पर है।

13 भाषाओं में है एप

आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। इस एप की मदद से यूजर्स को अपने आस-पास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही इस ऐप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.