Move to Jagran APP

आगरा में सेना भर्ती रैली 15 फरवरी से, 1.12 लाख युवा होंगे इसमें शामिल

दर्जनभर के आसपास बसों का होगा संचालन। युवाओं को देना होगा किराया। आनंद इंजीनियरिंग कालेज में होने जा रही रैली में छह जिलों के 1.12 लाख युवा होंगे शामिल। बिना पास के किसी युवा को नहीं मिलेगा भर्ती रैली में प्रवेश।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 05:51 PM (IST)
सेना भर्ती रैली में 1.12 लाख युवा शामिल होंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। पुलिस-प्रशासन ने आनंद इंजीनियरिंग कालेज में 15 फरवरी से आठ मार्च तक होने जा रही सेना भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ड्रोन से निगरानी होगी और बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। रैली में छह जिलों के 1.12 लाख युवा शामिल होंगे।

loksabha election banner

भर्ती रैली के लिए संबंधित तहसीलों से युवाओं को लाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। युवाओं को निर्धारित किराया अदा करना पड़ेगा। एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि सबसे पहले कासगंज के युवाओं को रैली में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

-युवाओं को अपने साथ प्रवेश पत्र रखना होगा।

-प्रत्येक युवा को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा।

-जेब में हैंड सैनिटाइजर होना चाहिए।

-अनिवार्य रूप से ग्लव्स पहने होना चाहिए।

-48 घंटे के भीतर का कोविड फ्री प्रमाण-पत्र अपने साथ रखना होगा।

यह हैं जिले

आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस और कासगंज।

सेना भर्ती रैली एक नजर में

तारीख, तहसील का नाम, जिला

15 फरवरी, पटियाली, कासगंज

15 फरवरी, कासगंज, कासगंज

16 फरवरी, सहावर, कासगंज

16 फरवरी, सासनी, हाथरस

16 फरवरी, सिकंदराराऊ, हाथरस

17 फरवरी, सादाबाद, हाथरस

18 फरवरी, हाथरस, हाथरस

18 फरवरी, जसराना, फीरोजाबाद

19 फरवरी, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद

20 फरवरी, फीरोजाबाद, फीरोजाबाद्र

20 फरवरी, टूंडला, फीरोजाबाद

21 फरवरी, इगलास, अलीगढ़

22 फरवरी, कोल, अलीगढ़

23 फरवरी, खैर, अलीगढ़

24 फरवरी, गभाना, अलीगढ़

25 फरवरी, अतरौली, अलीगढ़

26 फरवरी, एत्मादपुर, आगरा

26 फरवरी, गोवर्धन, मथुरा

27 फरवरी, मांट, मथुरा

28 फरवरी, छाता, मथुरा

एक मार्च, मथुरा, मथुरा

दो मार्च, महावन, मथुरा

तीन मार्च, खेरागढ़, आगरा

तीन मार्च, बाह, आगरा

चार मार्च, फतेहाबाद, आगरा

पांच मार्च, सदर, आगरा

छह मार्च, किरावली, आगरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.