Move to Jagran APP

ऐसी क्‍या हुई खता, हमें भी नगर निगम में शामिल कर लो सरकार Agra News

डेढ़ दर्जन के करीब आवेदन निगम प्रशासन को मिले। 37 साल के बाद पहली बार आगरा नगर निगम का हो रहा सीमा विस्तार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 09:42 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 09:42 AM (IST)
ऐसी क्‍या हुई खता, हमें भी नगर निगम में शामिल कर लो सरकार Agra News
ऐसी क्‍या हुई खता, हमें भी नगर निगम में शामिल कर लो सरकार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम के सीमा विस्तार में डेढ़ दर्जन गांव आने को तैयार हैं। इन गांव के लोगों ने नगर निगम शासन को पत्र लिख सीमा विस्तार का हिस्सा बनने की मांग की है। कई लोगों ने मेयर और नगरायुक्त तक को ज्ञापन दिया है। लोगों का मानना है कि निगम मेें आने से सुविधाएं बढ़ेंगी। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।

loksabha election banner

नगर निगम का सीमा विस्तार 37 साल के बाद हुआ है। सात पूरे और आठ आंशिक राजस्व ग्राम हिस्सा बनने की मंजूरी मिल चुकी है। यूपीएसआइडीए के सभी औैद्योगिक क्षेत्र ननि में आएंगे। कुबेरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने गांव को ननि में शामिल करने की मांग की है। वीरेंद्र ने बताया कि निगम में आने से विकास कार्य तेजी से होंगे। लकावली के संतोष कुमार ने बताया कि एक साल पूर्व दो पत्र लिखे थे। प्रस्ताव बनाकर लेकिन गांव को शामिल नहीं किया गया। बरौली अहीर निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि ननि में गांव शामिल होने से फायदा मिलेगा।

ननि की सीमा से सटे हैं यह गांव (एडीए में शामिल, ननि में नहीं)

पनवारी, कलवारी, मगटई, चौहटना, जऊपुरा, सदरवन, लड़ामदा, बिचपुरी, पथौली, देवरैठा, बमरौली अहीर, नैनाना जाट, रोहता, पंचगाईखेड़ा, सेमरी, कौलक्खा, नगलाकली, बगदा, बरौली अहीर, रजरई, नौबरी, अकबरपुर, बुढ़ेरा, बसई नौपुरा, लकावली, मयांपुर, महुआखेड़ा, कुआंखेड़ा, बाईंपुर मुस्तकिल, उजरई, कुबेरपुर।

यह गांव पूरे हुए शामिल

तोरा, कलाल खेडिय़ा, कहरई, चमरौली, रोहता, बाबरपुर मुस्तकिल, दहतोरा, नगला अलबतिया और यूपीएसआइडीए के सभी औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा और उसके आसपास।

यह गांव आंशिक हुए शामिल

अवधपुरी कॉलोनी, शास्त्रीपुरम योजना, सुनारी गांव, लखनपुर, मुहम्मदपुर, दहतोरा, नगला अलबतिया आंशिक भाग शामिल है।

नगर निगम सदन से जितने गांव मंजूर होने का प्रस्ताव भेजा गया था। उतने ही कैबिनेट से पास हुए हैं। कई लोगों ने पत्र लिखकर गांव को ननि का हिस्सा बनाने की मांग की है।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.