Move to Jagran APP

बढ़ेगी परेशानी, 15 दिनों तक बंद रहेगा आंबेडकर पुल, इंडस्ट्रीयल एरिया जाना भी होगा मुश्किल Agra News

कई जगह पर रोड की एक लेअर हटी। नजर आने लगी सरिया। ज्वाइंट एक्सपेंशन गैप बढ़ा सेतु निर्माण निगम ने ट्रैफिक पुलिस से मांगी अनुमति।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:16 PM (IST)
बढ़ेगी परेशानी, 15 दिनों तक बंद रहेगा आंबेडकर पुल, इंडस्ट्रीयल एरिया जाना भी होगा मुश्किल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना किनारा रोड स्थित आंबेडकर पुल 15 दिनों के लिए बंद होगा। जख्मी पुल की मरम्मत होगी। पुल बंद होने से वाहन जवाहर पुल या फिर तीसरे पुल से होकर गुजरेंगे। रामबाग व वाटरवर्क्‍स चौराहा पर जाम लगने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

loksabha election banner

12 साल पूर्व बसपा शासनकाल में आंबेडकर पुल बना था। पुल का निर्माण शुरू होते ही भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे। वर्ष 2016 में दो सप्ताह तक पुल बंद रहा। वर्ष 2017 में भी पुल पर दरारें आ गईं। पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्तमान में ज्वाइंट एक्सपेंशन का गैप 200 से 250 एमएम तक हो गया है, जबकि यह 50 एमएम होना चाहिए। पांच ब्लॉक की बीम के दो से तीन हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो ब्लॉकों में पुल पर चार से छह इंच के गड्ढे हो गए हैं। सेतु निर्माण निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम सिंह ने ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा है। पत्र में पुल को बंद करने की अनुमति मांगी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि जख्मी पुल की मरम्मत को अनुमति मांगी गई है। जल्द इसकी तारीख तय की जाएगी।

हर दिन निकलते हैं छह हजार वाहन

आंबेडकर पुल से हर दिन छह हजार वाहन निकलते हैं। पुल बंद होने से यह सभी वाहन जवाहर पुल या फिर उसी के बगल में बने तीसरे पुल से होकर निकलेंगे। ऐसे में रामबाग व वाटरवर्क्‍स चौराहा पर जाम लगने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

मंडी समिति के पास से वाहनों का होगा डायवर्जन

नेशनल हाईवे-19 के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। शाहदरा चुंगी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की अप्रोच रोड का काम जल्द शुरू होगा। आयुष्मान अस्पताल वाला कट बंद होगा और मंडी समिति के पास से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आगरा खंड के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर तेजी से बन रहा है। सर्विस रोड बनकर तैयार हो गई है। इस माह तक वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

तेजी से बनेगा आरओबी, बंद होगा इंडस्ट्रीयल एरिया रोड

औद्योगिक क्षेत्र को आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाया जा रहा है। पांच साल पूर्व आरओबी का निर्माण रेलवे फाटक संख्या 504 पर शुरू हुआ था। चार साल पूर्व रेलवे ने ट्रैक के ऊपर का पुल बना दिया, लेकिन बाकी हिस्सा सेतु निर्माण निगम को बनाना था। बजट न मिलने के चलते ढाई साल तक पुल का निर्माण कार्य बंद रहा। अब एक माह पूर्व अप्रोच रोड की खोदाई शुरू हुई है। ये कार्य धीमे गति से चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को पत्र खिला गया है। निर्माण कार्य के चलते इंडस्ट्रीयल रोड को दो सप्ताह तक बंद किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.