Move to Jagran APP

तहसीलों में गरजे सपाई, टूंडला में गठबंधन ने दिखाई ताकत

मंहगाई एवं भ्रष्टाचार पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार को घेरा। टूंडला में सपा, काग्रेस, लोकदल, बसपा नेता दिखे साथ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 01:38 PM (IST)
तहसीलों में गरजे सपाई, टूंडला में गठबंधन ने दिखाई ताकत

आगरा(जेएनएन): बढ़ती मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सपाइयों ने फीरोजाबाद जिले में विभिन्न तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर हुंकार भरी। टूंडला में महागठबंधन ने ताकत दिखाई। सपा, बसपा, काग्रेस एवं रालोद ने एक साथ जुलूस निकाल कर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

रविवार दोपहर में हाईकमान से मिले निर्देशों के बाद में एक दिन में ही सपा ने आदोलन की रणनीति बनाई। सुबह 11 बजे सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव एवं जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता के नेतृत्व में सपाई फीरोजाबाद तहसील पर पहुंच गए। तहसील में धरना देते हुए केंद्र एवं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं शिकोहाबाद में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सपा एमएलसी असीम यादव ने किया। उन्होंने कहा कि जनता के सामने भाजपा सरकार की सच्चाई आ गई है। जनता अब वोट की ताकत से इन्हें आने वाले चुनाव में जवाब देगी। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार विफल रही है। योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगा गया है। भाजपा शासन काल में सिर्फ उद्योगपतियों को ही फायदा हुआ है। आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ी हैं। सिरसागंज में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में सपाई गरजे। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इधर आगरा जिले की एत्मादपुर तहसील में सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बाह में भी डीजल- पेट्रोल के दामों में वृद्धि का विरोध किया गया। हालांकि गठबंधन के विरोध का यह दांव आम जनता पर नहीं चला। लोगों ने भारत बंद के ऐलान का समर्थन न करते हुए अपने प्रतिष्ठान खोले रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.