Move to Jagran APP

Monument Unlocked: लांग वीकेंड दे गया पर्यटन को उम्मीदें, सभी स्मारक रहे House full

Monument Unlocked काेरोना काल में भी अच्छी संख्या में आए पर्यटक। रविवार को 4128 पर्यटकों ने निहारा ताजमहल। शुक्रवार को गांधी जयंती के दिन से लांग वीकेंड की शुरुआत हुई थी। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहा था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 07:49 AM (IST)
Monument Unlocked: लांग वीकेंड दे गया पर्यटन को उम्मीदें, सभी स्मारक रहे House full
रविवार को 4128 पर्यटकों ने निहारा ताजमहल। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। लांग वीकेंड ताजनगरी के पर्यटन उद्यमियों को उम्मीद जगा गया है। सभी स्मारकों पर शुक्रवार से रविवार तक अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे। रविवार को 4128 पर्यटकों ने ताजमहल देखा, जबकि शनिवार को 5071 पर्यटक आए थे।

loksabha election banner

शुक्रवार को गांधी जयंती के दिन से लांग वीकेंड की शुरुआत हुई थी। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते ताजमहल बंद रहा था, लेकिन अन्य स्मारकों पर अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। शनिवार को ताे काेरोना काल में स्मारकों के खुलने के बाद से ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी पर सर्वाधिक पर्यटक पहुंचे थे। रविवार को शनिवार की अपेक्षा स्मारकों पर पर्यटक कम रहे। ताजमहल में मुख्य मकबरे का दीदार 137 बच्चों समेत 1416 पर्यटकों ने किया। पर्यटन कारोबारियों को लांग वीकेंड में स्मारकों के दीदार को पर्यटकों के आने की उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ। लांग वीकेंड में शनिवार को सर्वाधिक पर्यटक आए।

ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति

भारतीय वयस्क, 3818

भारतीय बच्चे, 214

विदेशी वयस्क, 26

विदेशी बच्चे, 2

सार्क वयस्क, 5

सार्क बच्चे, 3

कुल, 4128

स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, शुक्रवार, शनिवार, रविवार

ताजमहल, बंद, 5071, 4128

आगरा किला, 968, 1120, 976

फतेहपुर सीकरी, 436, 537, 497

सिकंदरा, 197, 192, 298

एत्माद्दौला, 102, 116, 111

मेहताब बाग, 398, 181, 210

रामबाग, 81, 55, 42

मरियम टॉम्ब, 43, 23, 31

कुल, 2225, 7315, 6293 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.