विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी, अखिलेश और प्रियंका आगरा में करेंगे जनसभा, कल आएगी यात्रा, ये रहेगा रूट

Published: Sat, 24 Feb 2024 07:28 AM (IST)

Bharat Jodo Nyay Yatra भारत जोडो न्याय यात्रा में आगरा के तेहरा में राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व ...और पढ़ें

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल, प्रियंका, अखिलेश तेहरा में करेंगे जनसभा
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल, प्रियंका, अखिलेश तेहरा में करेंगे जनसभा

HighLights

  1. अखिलेश यादव भी शामिल होंगे राहुल की यात्रा में
  2. यात्रा राजस्थान की सीमा में उसी दिन प्रवेश कर जाएगी

जागरण संवाददाता, आगरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए संगठन पूरी क्षमता के साथ जुटा है। 25 फरवरी को दो बजे टेढ़ी बगिया से प्रवेश के बाद यात्रा के राजस्थान की सीमा में प्रवेश तक पांच किलोमीटर दूरी तय होगी।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तेहरा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा साढ़े चार बजे राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

सपा मुखिया भी होंगे शामिल

शहर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई और रूट, प्रचार, जनसंपर्क सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जानकारी दी गई की पार्टी के दो नेताओं के साथ ही सपा मुखिया भी आ रहे हैं।

टेढ़ी बगिया पर आंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण कर यात्रा कुछ दूर पैदल चलेगी। इसके बाद सभी नेता गाड़ियों में सवार होकर शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, आंबेडकर पुल से यमुना किनारे, माल रोड होते हुए इटौरा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में उसी दिन प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले तेहरा में सभी नेता जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, राम टंडन, भारत भूषण, अश्वनी जैन, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।

Read Also: Khandwa Lok Sabha Seat: अटल को सुनने के लिए दोपहर से रात के डेढ़ बजे तक डटे रहे लोग; उन दिनों बिकती थीं वोट की पर्चियां

ये दिग्गज भी रहेंगे सम्मिलित

यात्रा के साथ सपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी आ रहे हैं। इसमें योगेंद्र यादव, केसी वेणुगोपाल, जय राम रमेश, डा. कन्हैया कुमार, पीएल पूनिया, नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी सम्मिलित होंगे।

अलग-अलग करते रहे बैठकें

सपा, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर गठबंधन हो गया है, लेकिन स्थानीय स्तर पर अभी मन मिल नहीं पा रहे हैं।भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस और सपा पदाधिकारियों ने अलग-अलग बैठक की।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम गुरुवार को ही कंफर्म हो चुका था, लेकिन स्थानीय कांग्रेसियों को इसकी जानकारी भी शुक्रवार को मिल सकी।यात्रा में अलग-अलग स्वागत स्थान तैयार किए जा रहे हैं।