विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताजमहल में बंदरों का झुंड, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

By Nirlosh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 27 Nov 2026 11:11 AM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ताजमहल में बंदरों के झुंड पर भाजपा सरकार पर तंज कसा है, चिंता जताई कि इससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। एएसआई एक वीडियो की जांच कर रहा है, जबकि स्थानीय लोग और पर्यटक बंदरों की समस्या से परेशान हैं, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, आगरा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ताजमहल में बंदरों के झुंड पर भाजपा पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने पोस्ट की है कि भाजपा राज में दुनिया के सात अजूबे की दुर्गति देखकर लग रहा है कि यदि ताजमहल का पर्यटन प्रभावित हुआ तो एक ट्रिलियन डाॅलर की इकोनमी का सपना कहीं एक बिलियन तक ना गिर जाए। किसी गलत के हाथ में उस्तरा देने से यही होता है।

गुरुवार को ताजमहल में बंदरों के झुंड के दो वीडियो प्रसारित हुए थे, जिन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पुराना बताया था। ये वीडियो 45 व 30 सेकेंड के हैं, जिनमें ताजमहल के गार्डन में घूमते दर्जनों बंदरों का झुंड नजर आ रहा है। 45 सेकेंड का वीडियो गुरुवार दोपहर बाद का होने का दावा किया जा रहा है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने 30 सेकेंड के वीडियो को पुराना बताया है, जबकि दूसरे वीडियो की जांच के लिए सीसीटीवरिकार्डिंग चेक कराई जाएगी। वीडियो में बंदरों का झुंड चमेली फर्श की ओर से गार्डन की ओर जाता दिख रहा है। झुंड में दिख रहे दर्जनों बंदरों को देखकर अहसास हो रहा है कि यह ताजमहल नहीं, बल्कि जंगल का नजारा हो।

दूसरे वीडियो में गार्डन से पर्यटकों का झुंड चमेली फर्श की ओर जा रहा है। मुख्य मकबरे पर जाने वाले पर्यटकों के टिकट की जांच को चमेली फर्श पर लगने वाली लाइन के पास स्थित रेलिंग पर काफी बंदर बैठे हुए हैं। जुलाई से अक्टूबर तक ताजमहल और उसके आसपास आधा दर्जन से अधिक पर्यटकों को बंदरों द्वारा काटने के मामले सामने आए थे।

अधीक्षण पुरातत्वविद डा. स्मिथा एस. कुमार ने बताया कि 30 सेकेंड वाला वीडियो पुराना है। गार्डन में इस समय सीजनल पौधे लगे हुए हैं, जबकि वीडियो में नहीं हैं। दूसरे वीडियो की जांच कराई जाएगी।

जनसुनवाई पोर्टल पर तीन बार शिकायत, समाधान नहीं

भैरों बाजार, बेलनगंज के अक्षय दीक्षित ने गुरुवार को वन विभाग में बंदरों की समस्या की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दिसंबर, 2्र024, सितंबर, 2025 और अक्टूबर, 2025 में उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें कीं। हर बार संताेषजनक की रिपोर्ट लगा दी गई। उनके घर के पास की गली और छतों पर बंदरों का जमावड़़ा लगा रहा है।

उनके मात-पिता बुजुर्ग हैं और उनकी सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। पर्यटकों से लेकर आम आदमी तक बंदरों से परेशान हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, वन विभाग और नगर तीनों एक-दूसरे पर बंदरों को पकडने की जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।