विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिर क्यों बोले भूपेंद्र चौधरी? अखिलेश यादव ने कभी शिवपाल को नेता नहीं माना, सैफई परिवार में अंतर्कलह

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:45 AM (IST)

एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट अध्यक्ष पद से हटाने पर सैफई परिवार ...और पढ़ें

भूपेंद्र चौधरी।

भूपेंद्र चौधरी।

HighLights

  1. भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश-शिवपाल रिश्ते पर सैफई परिवार को घेरा।

  2. कहा, अखिलेश ने शिवपाल यादव को कभी नेता नहीं माना।

  3. परिवार में गहरा अंतर्विरोध, विधानसभा चुनाव से पहले दिखेगा।

जागरण संवाददाता, आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा शिवपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से हटाने पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सैफई परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे के रिश्ते जगजाहिर हैं।

अखिलेश यादव ने कभी भी शिवपाल यादव को अच्छे मन से नेता नहीं माना है। परिवार में और घर में भारी अंतर्विरोध है। विधानसभा चुनाव से पहले स्थिति सामने आएगी।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा चाचा-भतीजे के रिश्ते जगजाहिर हैं

एमएसएमई और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी सोमवार को सर्किट हाउस में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से वार्ता कर रहे थे। जेन-जी के बाद यूजीसी रोल बैक आंदोलन पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। यह समाज में भ्रम फैलाने, समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करने का विदेशी षड्यंत्र है। इसके अलावा कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें- धामी के नेतृत्व में भाजपा जीत सकती है 54 सीटें, सर्वे में कांग्रेस को तगड़ा झटका

विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर कहा

विधानसभा चुनाव में कई विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी आंतरिक सर्वे कराती है। उन्हें इसकी जानकारी नलहीं है। अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगा।

यह भी पढ़ें- महंगाई से राहत: देहरादून में नासिक की प्याज 35₹/KG, रेट सुनकर पहुंच गई पब्लिक; 1 दिन में 800 किलो बिकी