Move to Jagran APP

प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा

बुधवार को प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा। यहां का रात का तापमान 8.2 डिग्री से. रहा। पहले नंबर पर नजीबाबाद रहा। रात का तापमान 8 डिग्री से. रहा।

By Edited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2018 12:11 PM (IST)
प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा
प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा
जागरण संवाददाता, आगरा : बुधवार को प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा। यहां का रात का तापमान 8.2 डिग्री से. रहा। पहले नंबर पर नजीबाबाद रहा। रात का तापमान 8 डिग्री से. रहा। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और पिछले दिनों हुई बारिश के चलते आगरा के तापमान में तेजी से बदलाव आया था। ठंड हवा चलने लगी थी। मंगलवार सुबह कोहरा भी रहा, लेकिन बुधवार को कोहरे से राहत मिली। निर्धारित समय पर सूरज के दर्शन हुए। अन्य दिनों के मुकाबले गलन व ठिठुरन कम रही। तेज धूप के चलते दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 24.1 डिग्री से. पर पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में 2.4 डिग्री से. की कमी आई और यह 8.2 डिग्री से. पर पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अच्छी धूप रहेगी। इससे दिन व रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.