Move to Jagran APP

बस्ती के युवक ने दुष्कृत्य के बाद रेता था बालक का गला, गिरफ्तार

केंद्रीय हिदी संस्थान मार्ग पर वन विभाग के जंगल में मिला था नौ साल के बालक का शवनगला बूढ़ी में सादे कपड़ों में दो दिन डेरा डालने के बाद पुलिस को मिला सुराग

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 05:05 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 05:05 AM (IST)
बस्ती के युवक ने दुष्कृत्य के बाद रेता था बालक का गला,  गिरफ्तार
बस्ती के युवक ने दुष्कृत्य के बाद रेता था बालक का गला, गिरफ्तार

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय हिदी संस्थान मार्ग पर वन विभाग के जंगल में नौ साल के बालक की दुष्कृत्य के बाद हत्या बस्ती के युवक ने की थी। बालक आरोपित को पहचानता था। उसकी शिकायत करने की कहा तो आरोपित ने ब्लेड से गला काट दिया। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपित सचिन को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कृत्य और हत्या के आरोपित का सुराग हासिल करने के लिए पुलिस दो दिन तक बस्ती में सादे कपड़ों में डेरा डाली रही थी।

loksabha election banner

न्यू आगरा में केंद्रीय हिदी संस्थान मार्ग पर वन विभाग के जंगल में 29 मई की शाम को नौ साल के बालक का शव मिला था। वह नगला बूढ़ी का रहने वाला था। बालक 29 मई की दोपहर को घर से खेलने निकला था। इसके बाद वह लौटा नहीं था। बालक की मां ने अपने पति पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बालक की मां की तीन शादी हुई थीं। बालक दूसरे पति से था। इसलिए मां को शक था कि तीसरे पति ने बालक की हत्या की है। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी कहानी बदल गई। आरोपित तीसरे पति से पूछताछ करने पर उसने घटना वाले दिन जहां-जहां गया था, वहां के बारे में पुलिस को बताया, छानबीन में उसके द्वारा दी गई जानकारी सही निकली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने दूसरे पहलू से विवेचना शुरू की। हत्या के तार नगला बूढ़ी और जंगल में जुटने वाले अराजक तत्वों से जुड़े होने का शक था। इसलिए नगला बूढ़ी में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने डेरा डाल दिया। इस दौरान सचिन का नाम सामने आया। पुलिसकर्मियों को पता चला कि सचिन 29 मई की शाम को बस्ती के एक युवक से मिला था। सचिन ने युवक से कहा था कि उससे बड़ी गलती हो गई है। उसने एक बालक को ब्लेड मार दिया है। युवक ने उसकी बात पर उस समय ध्यान नहीं दिया। मगर, देर शाम को जब बालक का शव जंगल में मिला तो वह घबरा गया। उसने आरोपित सचिन द्वारा दी गई जानकारी अपने कुछ दोस्तों की दी। इन दोस्तों के जरिए पुलिस को सचिन का सुराग मिला।

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस सचिन के घर गई तो वो गायब था। इससे उस पर शक पुख्ता हो गया। पुलिस ने उसकी रिश्तेदारी आदि के बारे में जानकारी की। सचिन की मां ने पूछताछ में रिश्तेदारों के नाम-पते की जानकारी हासिल की। पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ दबिश देने पर सचिन घबरा गया। वह शहर से बाहर भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे न्यू आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ब्लेड, मृतक का लाकेट और घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.