Move to Jagran APP

पर्यटकों की लिस्ट में सिर्फ ताज

आगरा: विश्व का सातवां अजूबा ताजमहल सैलानियों के बीच भले पसंदीदा हो लेकिन यहां आने वाले पर्यटक यहां रुकना पसंद नहीं करते।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 06:00 AM (IST)
पर्यटकों की लिस्ट में सिर्फ ताज
पर्यटकों की लिस्ट में सिर्फ ताज

आगरा: विश्व का सातवां अजूबा ताजमहल हमारे पास है। देशभर की हैरिटेज इमारतों में यह देसी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद है। आगरा शहर में सालभर में 60 लाख से ज्यादा सैलानी आते हैं। लेकिन अधिकतर ताज देखकर एक दिन में निकल जाते हैं।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते आगरा का पर्यटन प्रोत्साहित नहीं हो रहा है। 20 साल पहले जो पर्यटक आगरा में तीन दिन और जयपुर में एक दिन रुकता था। अब हालात उल्टे हैं।

हमारे पास ये हैं विरासत

आगरा क्षेत्र में मुगलकालीन विरासत में ताजमहल के अलावा आगरा किला, एत्माद्दौला, अकबर का मकबरा, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग आदि एतिहासिक स्थान है। वहीं आगरा के समीप भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल है। इसके अलावा चंबल सफारी और कीठम में प्राकृतिक सौंदर्य है।

आगरा-जयपुर और आगरा-फतेहपुर सीकरी के लिए हमारे पास पैकेज हैं। अन्य जगहों के लिए हम सैलानी के अनुसार सुविधा उपलब्ध करवा देते हैं।

संगीत गर्ग, मैनेजर, पर्यटन निगम

आगरा के पास मथुरा, वृंदावन काफी अच्छी जगह हैं। इन्हें लेकर यहा कोई प्लान नहीं है। चंबल सफारी जैसी आकर्षक जगह को भी भुना नहीं पा रहे। इसे लेकर प्रादेशिक पर्यटन विभाग से चर्चा करेंगे।

सुरेंद्र प्रसाद, असिस्टेंट डायरेक्टर, भारत पर्यटन, आगरा

पहले पूरे एशिया में ताज को केंद्र में रखकर मार्केटिंग की जाती थी। वर्तमान सरकार ने ताज की जगह योग को ले लिया है। इससे ताज के प्रचार अभियान को धक्का लगा है। प्रदेश सरकार भी इस ओर अधिक ध्यान नहीं दे रही। जिसकी वजह से पर्यटन इधर-उधर जा रहा है।

राजीव सक्सेना, महासचिव, गिल्ड 2017 में पर्यटक

6480277 - ताजमहल

2505009 - आगरा किला

678917 - फतेहपुर सीकरी

406391 - सिकंदरा

219947 - मेहताब बाग

204886 - एत्माद्दौला 2018 में पर्यटक

3606858 - ताजमहल

139901 - आगरा किला

340728 - फतेहपुर सीकरी

238924 - सिकंदरा

181161 - मेहताब बाग

150815 - एत्माद्दौला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.