Move to Jagran APP

प्रभु राम के काम में न लगाएं अड़ंगा

आगरा : मेयर नवीन जैन बुधवार शाम जनकपुरी क्षेत्र विजयनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी से मतभेद भुलाकर काम में अड़ंगा न डालने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:18 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 10:18 PM (IST)
प्रभु राम के काम में न लगाएं अड़ंगा
प्रभु राम के काम में न लगाएं अड़ंगा

आगरा : मेयर नवीन जैन बुधवार शाम जनकपुरी क्षेत्र विजयनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतभेद भूल प्रभु राम के काम में अड़ंगा न लगाने पर जोर दिया। विकास कार्यो को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए।

loksabha election banner

जनकपुरी में लोक निर्माण विभाग, एडीए और नगर निगम द्वारा 13 करोड़ से सड़कें बनाई जाएंगी, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं निकाले गए हैं। निरीक्षण के दौरान मेयर ने प्रशासन, नगर निगम, जल संस्थान, एडीए सहित अन्य अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में विकास कार्यो को लेकर जैसे ही चर्चा शुरू हुई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा शुरू हो गया। इससे कुछ देर के लिए बैठक का काम बंद हो गया। मेयर ने घटना पर दुख जताया। दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के कार्यो में कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। जनकपुरी क्षेत्र व उसके आसपास विकास कार्य होंगे। सभी मतभेद भूलकर 15 दिनों तक साथ मिल जुलकर रहने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त अरुण प्रकाश, एडीएम सिटी केपी सिंह, एडीए के मुख्य अभियंता अजय सिंह सहित अन्य शामिल रहे। आसानी से नहीं दिखेगा महल

मेयर ने जैसे ही जनकपुरी स्थल के प्रवेश पर पहुंचे। मुख्य द्वार के बगल में मंदिर है। गेट छोटा है। महल आसानी से नहीं दिखेगा। चलेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान

मेयर ने कहा कि जनकपुरी के मुख्य रोड व उसके आसपास जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा। उन्होंने लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की। आज से शुरू होगा सफाई अभियान

मेयर ने कहा कि गुरुवार से सफाई अभियान शुरू होगा। बिजली के ढीले तारों को कसा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.