विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रातभर हादसों का सिलसिला, पति पत्नी समेत तीन घायल

By Munna Lal Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 18 Nov 2026 07:17 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक दो अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। एक कार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कार-ट्रक टक्कर और टैक्सी पलटने से तीन लोग घायल।

  2. यूपीडा टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य किया।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक दो अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। पहले हादसे में कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जबकि दूसरे में चालक को नींद की झपकी आने से सवारियों से भरी टैक्सी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। दोनों घटनाओं में यूपीडा की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया।

पहला हादसा मंगलवार रात करीब 10:30 बजे किलोमीटर सात के पास हुआ। चित्रकूट से गाजियाबाद जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार को मोहनराम शास्त्री चला रहे थे। उसमें रामविलास शुक्ला और उनकी पत्नी प्रभावती निवासी राजेंद्र नगर, गाजियाबाद सवार थे। दुर्घटना में दंपती घायल हो गए।

सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी, एसएसडी पेट्रोलिंग टीम और थाना डौकी के उपनिरीक्षक मोहम्मद खालिद पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

दूसरा हादसा बुधवार सुबह 5:20 बजे किलोमीटर 29 300 पर हुआ। गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही अर्टिगा टैक्सी में दो परिवारों के सदस्य सवार थे। चालक शिब्रता जलानी को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

हादसे में जयदेव जाना को मामूली चोट आई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत अन्य सभी यात्री सुरक्षित रहे। यूपीडा की टीम ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा और अन्य यात्रियों को एंबुलेंस से फिरोजाबाद स्टेशन पहुंचाया। क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा भेज दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।