Move to Jagran APP

पार्क बने तबेला, सड़कों पर भरा पानी

आगरा : आवास विकास के सेक्टर छह में पांच पार्क हैं, लेकिन अधिकांश पार्क तबेले बने हुए है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:55 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:55 PM (IST)
पार्क बने तबेला, सड़कों पर भरा पानी
पार्क बने तबेला, सड़कों पर भरा पानी

आगरा : आवास विकास के सेक्टर छह में पांच पार्क हैं, लेकिन अधिकांश पार्क तबेले बने हुए हैं। सड़कों पर पानी भरा है और गलियां टूटी पड़ी हैं। शिकायतों के बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं की जा रही हैं। सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह डलावघर बना दिए हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को दैनिक जागरण के 'जागरण आपके द्वार' का आयोजन आवास विकास, पश्चिम (वार्ड 75) में किया गया। इस वार्ड में सेक्टर पांच, छह, सात, नौ व दस आते हैं। सेक्टर छह सी का पार्क तबेला बना हुआ है। आधा दर्जन से अधिक भैंस बांधी जा रही हैं। कुछ लोगों ने गंदे पानी को पार्क में छोड़ दिया है। इससे वहां बच्चे खेल नहीं पाते हैं। सेक्टर पांच के पार्को का भी यही हाल है। वह भी तबेले बने हुए हैं। सेक्टर पांच हो या फिर छह व सात। अधिकांश की सड़कों में जल निकासी का समुचित इंतजाम नहीं है। इससे वहां गंदा पानी भरा है। दर्जनभर के करीब गलियां टूट चुकी हैं। नाले-नालियों पर कब्जे हो गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई कर्मचारी नियमित कूड़ा लेने और झाड़ू लगाने के लिए नहीं आते हैं। एक माह से अधिक से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। नहीं हटा अतिक्रमण

दो माह पूर्व मेयर नवीन जैन ने आवास विकास, पश्चिम की सड़कों व गलियों का निरीक्षण किया था। नाले व नालियों पर कब्जे होने पर नाराजगी जताई थी। नगर निगम को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए कहा था, लेकिन सेनेटरी इंस्पेक्टर ने मेयर के आदेश को दरकिनार कर दिया। चोक पड़ी है सीवर लाइन

आवास विकास, पश्चिम के अधिकांश गलियों में सीवर लाइन चोक पड़ी हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सीवर लाइन की सफाई के लिए कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं।

- क्षेत्र में सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है। पार्को में कूड़ा फेंका जाता है। हर दिन झाड़ू नहीं लगती है और न ही कूड़ा उठाया जाता है।

जवाहर सिंह - आवास विकास सेक्टर पांच की नालियां ओवर फ्लो हो रही हैं। सड़क में पानी भर गया है। शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

रामरती - सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्ट्रीट लाइट भी ठीक तरीके से नहीं जल रही हैं। निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

कुलदीप जैन - आवास विकास सेक्टर पांच में स्ट्रीट लाइट 11 अगस्त से खराब पड़ी हुई हैं। टोरंट व नगर निगम से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं।

इंजीनियर सीपी गुप्ता - सेक्टर पांच की मुख्य रोड पर जगह-जगह डलावघर बना दिए हैं। इनसे सही तरीके से कूड़ा नहीं उठता है।

आरपी देवनानी - आवास विकास सेक्टर छह की अधिकांश गलियों में जलभराव होता है। नालियां चोक पड़ी हुई हैं। रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

संध्या

- आवास विकास सेक्टर पांच, छह सहित अन्य में पांच के करीब पार्क हैं। अधिकांश पार्को में भैंस बांधी जा रही हैं। इसकी शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है। सड़कों में पानी भरा हुआ है। सफाई में हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है।

सुषमा जैन, पार्षद वार्ड 75

- आवास विकास सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। बारिश बाद जर्जर सड़कों की मरम्मत या निर्माण होगा।

नवीन जैन, मेयर - पार्को को कब्जामुक्त कराया जाएगा। इसके लिए अभियान चलेगा। सफाई व्यवस्था में सुधार पर ध्यान दिया जाएगा।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त

आवास विकास (पश्चिम) वार्ड 75

क्षेत्र - आवास विकास सेक्टर पांच, छह, सात, नौ व दस

कुल आबादी, 31 हजार

स्ट्रीट लाइट की संख्या, 500, 230 खराब

सफाई कर्मचारियों की संख्या, 23, 40 फीसद आते नहीं हैं

सीवर लाइन की लंबाई, एक किमी, 45 फीसद लाइन चोक पड़ी है

पानी की पाइप लाइन, एक किमी, 35 फीसद क्षेत्र में जलापूर्ति गड़बड़ है

ये हैं प्रमुख समस्याएं

- पार्को पर कब्जे व जानवर बांधना

- सीवर लाइन चोक होना

- जलापूर्ति गड़बड़ रहना

- अतिक्रमण

- बदहाल सफाई व्यवस्था

- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना फ्लॉप

- नालों पर कब्जे होना

- जर्जर पड़ी रोड व गलियां

- खराब स्ट्रीट लाइट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.