विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नेता हमारे वोट से VIP बनते हैं', आगरा में रक्षा मंत्री के काफिले के दौरान उग्र हुई महिला; जमकर किया हंगामा

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:13 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगरा दौरे के दौरान वीआईपी मूवमेंट के कारण ट्रैफिक रोके जाने से एक महिला खफा हो गई।

HighLights

  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के दौरान ट्रैफिक रोका गया।

  2. आगरा में एक महिला ने वीआईपी मूवमेंट पर विरोध जताया।

  3. महिला ने कहा, 'नेता हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं।'

जागरण संवाददाता, आगरा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रविवार को आरबीएस कालेज के ऑडिटोरियम में खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान ऐसा ही हुआ।

एयरपोर्ट से कालेज तक के रूट पर पुलिस ने ट्रैफिक कुछ समय पहले ही रोक दिया, जिससे खंदारी के पास एक स्थानीय महिला नाराज होकर सड़क पर उग्र हो गई। बोली, नेता जनता के वोट से वीआईपी बनते हैं, उनके आने-जाने पर जनता को ही परेशान होना पड़ता है। महिला ने कहा कि एक घंटे पहले से रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे वह घर में कैद जैसा महसूस कर रही है।

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार और महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने जवाब दिया कि पांच मिनट कहते-कहते एक घंटा हो चुका है। इसी बीच रक्षा मंत्री का काफिला आ गया और महिला ने काफिले के सामने आने का प्रयास किया।

महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे रोका। हंगामे के दौरान महिला ने कहा कि नेता हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता की समस्याओं को उजागर करती है।

यह भी पढ़ें- बलिया में सीएमओ के औचक निरीक्षण में दो पीएचसी पर डॉक्टर गायब, विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी