हॉस्पिटल में मृत घोषित महिला में ऑक्सीजन सपोर्ट हटते ही हुई हलचल, आगरा में परिवार का हंगामा
आगरा के एक अस्पताल ने सड़क हादसे में घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। वेंटिलेटर हटाने के बाद शरीर ...और पढ़ें

हॉस्पिटल पर हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
जागरण संवाददाता, आगरा। सड़क हादसे में घायल महिला मरीज को मृत मानते हुए स्वजन ने वेंटीलेटर सपोर्ट से हटवा दिया। हाॅस्पिटल से बाहर आने के बाद मरीज के शरीर में हरकत होने पर स्वजन भड़क गए। हाॅस्पिटल प्रबंधन पर मरीज को मृत बताने और पैसे जमा कराने के बाद बिल ना देने पर बुधवार रात को हंगामा किया।
इसके बाद मरीज को दूसरे हास्पिटल में ले गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। इरादतनगर के नगला पाढ़म की रहने वाले 60 वर्ष की शशि देवी 13 नवंबर को आटो से मधु नगर आ रहीं थी, ऑटो से गिरने पर सिर में चोट लगने पर कृष्णा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया।
बेटे नरेंद्र ने बताया कि तबीयत में सुधार ना होने पर एसएन इमरजेंसी और वहां से समर्पण हाॅस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ले गए। 16 नवंबर को ब्रेन सर्जरी की गई, इसके लिए 70 हजार रुपये जमा कराए लेकिन बिल नहीं दिया। सर्जरी के बाद 72 घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया लेकिन 48 घंटे बाद भी हाॅस्पिटल प्रबंधन ने तबीयत में सुधार ना होने की बात कहते हुए लंबे समय तक वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखने के लिए कहा।
तबीयत में कोई सुधार न होने पर स्वजन मृत मानते हुए बुधवार रात 8.30 बजे छुट्टी करा ली, वेंटीलेटर सपोर्ट से हटने के बाद हाॅस्पटिल से बाहर आने पर शरीर में हरकत होने लगी। स्वजन के साथ में आए लोगों ने हंगामा किया, पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।
रात 10.30 बजे मरीज को लेकर जीआर हाॅस्पिटल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हाॅस्पिटल के प्रबंधक दीपक शर्मा का कहना है तीमारदार को बताया गया था कि मरीज को लंबे समय तक वेंटीलेटर पर रहना पड़ सकता है, मृत घोषित नहीं किया गया था। वे अपनी मर्जी से मरीज को लेकर गए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।