आगरा: मुंहबोले भाई ने किया विश्वासघात, महिला पुलिसकर्मी से जमीन में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी,
आगरा में एक महिला आरक्षी से जमीन में निवेश के बहाने साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
महिला आरक्षी से जमीन में निवेश के नाम पर ठगी।
आरोपी ने साढ़े आठ लाख रुपये ठगे, जान से मारने की धमकी।
कोर्ट के आदेश पर शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, आगरा। महिला आरक्षी से जमीन में निवेश के नाम पर आठ लाख ठगे जासं, आगरा: महिला आरक्षी से पारिवारिक संबंध बनाने के बाद युवक ने जमीन में निवेश के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। रकम वापस मांगने पर उसने आरक्षी और उसके स्वजन को जान से मारने की धमकी दी। शाहगंज थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शाहगंज के पथौली निवासी कुसुमलता ने गौतमबुद्ध नगर के ख्वाजपुर, जेवर में रहने वाले सुनील समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कुसुमलता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नोएडा में आरक्षी है। वहीं सुनील से उसकी पहचान हुई और वह मुंहबोला भाई बन गया।
बेटी की शादी में सुनील का परिवार से परिचय हुआ। उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। कुसुमलता के अनुसार, जनवरी 2024 में सुनील ने जेवर में जमीन में निवेश की बात कही।
नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान उसने साढ़े आठ लाख रुपये लिए, फिर फोन उठाना बंद कर दिया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सुनील, उसकी पत्नी, बेटे-बेटी और प्रदीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।