आगरा में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला शव
आगरा में शाहगंज पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही आरती का शव पंखे से लटका मिला। मूल रूप ...और पढ़ें

HighLights
महिला सिपाही आरती का शव आगरा के सरकारी आवास में मिला।
उन्नाव निवासी आरती आगरा डीसीपी सिटी कार्यालय में तैनात थीं।
जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज आवासीय पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहने वाली महिला सिपाही आरती का शव शनिवार सुबह पंखे से लटकता हुआ मिला। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
महिला सिपाही आरती मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थीं और उनकी तैनाती आगरा के डीसीपी सिटी कार्यालय में थी। वे पिछले करीब एक महीने से अवकाश पर थीं। शनिवार को उनके सरकारी आवास में उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, महिला सिपाही के अवसाद में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौत का सटीक कारण और अन्य तथ्यों की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।