Agra Weather Update: गर्मी से हल्की राहत, आगरा में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Today Agra Weather News Update आगरा में गुरुवार को सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं। हवा में ठंडक बनी रहने से न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में भी ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी।
आगरा, जागरण संवाददाता। मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। हालांकि अब नौतपा शुरू होने जा रहा है, ये समय जबरदस्त गर्मी का होता है, लेकिन बीते दिनों प्रदेश में बारिश होने से तापमान में गिरावट अब तक बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान कम बना रहा तो इसका असर बारिश पर भी पड़ेगा। हालांकि गुरुवार को भी अपेक्षाकृत कुछ राहत रही है।
गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.2 डिग्री दर्ज हुआ है, जो बारिश होने से पहले 30 डिग्री तक पहुंच चुका था। सुबह से ही धूप तेज है, लेकिन उसमें पहले की तरह की चुभन नहीं है। ठंडी हवा चल रही है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। बीच बीच में हल्के बादल भी छा रहे हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम था। पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी दिनों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तिथि, अधिकतम, न्यूनतम
27 मई, 41.0, 26.0
28 मई, 41.0, 26.0
29 मई, 42.0, 27.0
30 मई, 42.0, 27.0
31 मई, 41.0, 27.0
01 जून, 41.0, 27.0
लू से ऐसे करें बचाव
- कड़ी धूप में अनावश्यक घर से बाहर न जाएं।
- धूप में ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनकर निकलें।
- पौष्टिक आहार खाकर और पेय पदार्थ साथ रखकर ही घर से निकलें।
- गर्मी में हल्का भोजन करें और उसमें कच्ची प्याज, सत्तू व दही जरूर शामिल करें।
- पानी, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पन्ना, फलों के जूस, बेल का शर्बत और नारियल के पानी का सेवन करें
- मौसमी फल जैसे- तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, खीरा और संतरा का अधिक से अधिक सेवन करें।
- बच्चों को धूप में पार्क किए वाहन में अकेला न छोड़े।
- कड़ी धूप में अत्यधिक शारीरिक श्रम करने से बचें और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विश्राम लें।
- पशुओं को छाया में बांधें और उन्हें पर्याप्त पीने का पानी दें।