विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agra Weather: कैसा रहेगा होली पर ताज के शहर का मौसम? तेज हवाएं चलने से तापमान पर पड़ेगा असर

Published: Mon, 02 Mar 2026 09:32 AM (IST)

होली पर आगरा में दोपहर में तेज सतही हवाएं चलने के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

फाइल।

फाइल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में होली पर दोपहर में तेज सतही हवा चलने के साथ तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार मार्च, अप्रैल व मई में सामान्य से अधिकतम औसत तापमान अधिक रहेगा।

25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी उत्तर-पश्चिमी हवा

शहर में रविवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती चली गई। मौसम में आए बदलाव की वजह से शहरवासियों ने गरम कपड़े पहनना छोड़ दिया है और पंखे चलना शुरू हो गए हैं। दिन में हल्की हवा चलती रही।

सूर्यास्त होने के बाद तापमान में गिरावट आई

सूर्यास्त होने के बाद तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री अधिक हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मार्च, अप्रैल, मई में अधिक गर्मी पड़ने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह की शुरुआत में 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। सप्ताह के अंत में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Weather Update: यूपी में बरसात! होली पर 'गदर' काटेगा मौसम, अगले तीन दिन तूफानी हवाओं का अलर्ट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: शुष्क मौसम से बढ़ा तापमान, मार्च में ही गर्मी का एहसास