विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Weather Forecast: आगरा में 24 घंटे में तीन बार बदल रहा मौसम, दिन में धूप और रात है सर्द

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Thu, 21 Oct 2021 10:51 AM (IST)

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह रही ठंडक। घास पर पड़ी मिलीं ओस। सुबह 10 बजे के बाद धूप हो ...और पढ़ें

आगरा में गुरुवार को थोड़े मोटे कपड़े पहनकर टहलने निकले बुजुर्ग।
आगरा में गुरुवार को थोड़े मोटे कपड़े पहनकर टहलने निकले बुजुर्ग।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मौसम का मिजाज 24 घंटे में तीन बार बदल रहा है। गुरुवार सुबह टहलने वालों को सर्दी का अहसास हुआ, सुबह नौ बजे के बाद धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। रात में ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। ये मौसम ही बीमार करने वाला है। सर्द-गर्म के साथ वायरल फीवर भी लोगों को हो रहा है।

गुरुवार को सुबह छह बजे सर्द हवा चलने से टहलने निकले लोगों को सर्दी का अहसास हुआ, सुबह आठ बजे के बाद धूप निकल आई है। धूप तेज होने से गर्माहट महसूस हो रही है। सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। इधर धूप तेज होने के चलते लोग अब कंबल और रजाई को निकालकर धूप लगा रहे हैं। वहीं रात के समय हल्‍की जैकेट की जरूरत पड़ रही है। वहीं छोटे बच्‍चों के लिए भी गर्म कपड़े निकाल लिए गए हैं।

30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। इससे दोपहर का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, सुबह के तापमान में गिरावट आएगी, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम का बदल रहा मिजाज, रहें सतर्क

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इस समय डेंगू का संक्रमण भी फैला हुआ है। वायरल, डेंगू और मलेरिया के संक्रमण का खतरा है। सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा. नीरज यादव ने बताया कि जलभराव न होने दें, ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं। बुखार आने पर तुरंत डाक्टर से परामर्श लें।