Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सीजन में पहली घने कोहरे की चादर, धूप ने दी राहत

Agra Weather आगरा में इस सीजन का पहला घना कोहरा बुधवार सुबह छाया। सुबह नौ बजे तक शहर के अंदरूनी मागों से लेकर हाईवे तक पर दृश्‍यता शून्‍य जैसी स्थिति रही। 10 बजे के बाद अच्‍छी धूप निकल आने से लोगों ने राहत महसूस की है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 11:05 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सीजन में पहली घने कोहरे की चादर, धूप ने दी राहत
आगरा में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। सर्दी का मौसम जरूर चल रहा है लेकिन अहसास उतना नहीं हो रहा था क्‍योंकि अब तक कोहरा नहीं पड़ा था। बुधवार सुबह सीजन में पहली बार घने कोहरे की चादर छाई। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों तक पर सुबह नौ बजे तक दृश्‍यता शून्‍य जैसे हालात रहे। वाहन हैडलाइट जलाकर रेंग-रेंगकर चले। आज न्‍यूनतम तापमान में बड़ा उछाल दर्ज हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने आज उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें आगरा भी शामिल है।

loksabha election banner

आगरा में सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही, बुधवार सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल आई है। सर्द हवा के बीच लोग सर्दी का आनंद ले रहे हैं। सुबह का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार की शुरुआत सुबह घने कोहरे से हुई। इससे दृश्यता शून्य हो गई। नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, इसके बाद कोहरा छटने लगा। 10 बजे के बाद धूप निकल आई। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज हुई थी और यह 17.3 डिग्री दर्ज हुआ था। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा।

नए साल में होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह और रात में कोहरा छाएगा। दो जनवरी को मौसम बदल सकता है और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।

बढ़ गई गजक और मूंगफली की मांग

ठंड में सबसे ज्यादा मूंगफली और गजक की मांग रहती है। मूंगफली जहां 120 रुपये किलो बिक रही है वहीं तिल वाली गजक 460 रुपये किलो, गुड़ वाली मूंगफली की चिक्की 240 रुपये किलो और गुड़ वाली गजक 250 रुपये तक बिक रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.