Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा के लिए न 2019 जैसा ठंडा और न 2020 जैसा गर्म है यह दिसंबर

Agra Weather आगरा में तीन दिन से मौसम के मिजाज में कुछ गर्माहट है। गलन भरी सर्दी अब नहीं। अच्‍छी धूप राहत दे रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर से हो सकती है बरसात। तापमान में नहीं आएगी कोई खासी कमी। न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 11:00 AM (IST)
शनिवार सुबह सिकंदरा स्‍मारक पर इस तरह धुंध छाई दिखी।

आगरा, जागरण संवाददाता। 2021 का दिसंबर 2019 और 2020 के दिसंबर के बीच की ठंडक दे रहा है। इस साल न तो 2019 वाली सर्दी है और न ही पिछले साल जैसी गर्मी। ठंडी हवा रात में जितना कंपकपाती है, दिन की गुनगुनी धूप उतनी ही राहत देती है। मौसम विभाग की मानें तो 26 दिसंबर से बरसात शुरू होगी, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। वहीं शनिवार को न्‍यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा है।

loksabha election banner

2019 में आगरा में 30 दिसंबर का दिन सबसे सर्द दिन के रूप में दर्ज हो गया। इस दिन के तापमान ने 119 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा था। ताजनगरी में दिन में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो दिसंबर में सबसे न्यूनतम रहा है। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस हो गया था। 2019 में 25 से 28 दिसंबर तक अधिकतम तापमान नौ डिग्री से ल्सियस रहा था जबकि इस साल अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। 2020 में दिसंबर का महीना 33 सालों में सबसे गर्म था। दो दिसंबर, 1987 को आगरा में दिसंबर महीने में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, यह रिकार्ड अब तक कायम है। चार साल पहले दिसंबर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। पिछले साल 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस साल अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।इस साल उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं की जगह पूर्वी हवाओं के कारण बादल छाएंगे और पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर 26 से 28 दिसंबर तक बरसात होने के आसार हैं।

कब था सबसे ठंडा दिसंबर

ताजनगरी में दिसंबर में 1926 के बाद दूसरी बार 2019 में दिसंबर में इतनी ठंड पड़ी। 93 साल पहले 28 दिसंबर 1926 को आगरा में न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। इसके बाद 27 दिसंबर 2012 को आगरा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। तब अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री था। इसके अलावा 1992 और 1997 में भी आगरा में रिकार्ड ठंड पड़ी। परंतु तब जनवरी में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। आठ जनवरी 2013 को आगरा में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था। तब एकलव्य स्टेडियम मैदान में घास पर बर्फ जमी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.