Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से छाई है धुंध, तापमान 14 डिग्री से कम

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह से धुंध छाई हुई है। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 11:46 AM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 11:46 AM (IST)
बुधवार को सुबह ताजमहल पर इस तरह धुंध छाई रही।

आगरा, जागरण संवाददाता। जल्‍द ही जोरदार सर्दी की दस्‍तक आगरा में होने वाली है। न्‍यूनतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री से नीचे पहुंचेगा। दरअसल दीपावली के बाद से लेकर अब तक ठीक से धूप नहीं निकली है। दिनभर धुंध रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री से कम आंका गया है।

loksabha election banner

आगरा में बुधवार सुबह से ही धुंध छाई हुई है, दृश्यता कम हो गई है। 10 बजे के बाद भी धुंध में सूरज छिपा हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवा चलने पर धुंध छंटेगी और उसके बाद दोपहर में तेज धूप निकल सकती है। वहीं सुबह के तापमान में भी गिरावट आई है। तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 13.9 डिग्री आंका गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से सात डिग्री कम 24.0 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके चलते अब दिन में भी हल्‍की जैकेट की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। सुबह और दोपहर के समय लोगों को धूप में बैठना अच्‍छा लगने लगा है।

दिसंबर और जनवरी में कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले सप्ताह में कोहरा पड़ेगा। इस बार घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। 10 से 15 दिन तक कोहरा रह सकता है। जनवरी के द्वितीय सप्ताह से कोहरा छट जाएगा और धूप निकलेगी।

15 नवंबर से डेंगू का प्रकोप होगा कम

तापमान कम होने पर डेंगू का संक्रमण फैलाने वाले वायरस मादा एडीज एजिप्टी का प्रकोप भी कम हो जाएगा। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि 15 नवंबर के बाद डेंगू के केस में कमी आएगी। एडीज एजिप्टी मच्छर के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल रहता है, तापमान में गिरावट आने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी कम हो जाएगा और डेंगू केस में कमी आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.