Agra Weather Forecast: आगरा में आज मौसम दे सकता है कुछ राहत, बादल छाने से शाम तक बारिश की उम्मीद
Agra Weather Forecast सोमवार सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में छाये बादल। मौसम विभाग का अनुमान शाम तक तेज हवाओं के साथ हो सकती है हल्की बूंदाबांदी। दो दिन बार फिर बन रहे बारिश के आसार।
आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम लगातार लुकाछुपी खेल रहा है। सोमवार को सुबह से निकली तेज धूप के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से आसमान में बादल छा गए हैं। हांलाकि अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम तक तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद भी की जा रही है। फिलहाल मौसम विभाग की वेबसाइट पर अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्शाया जा रहा है। जो कि रविवार के जितना ही है।
सोमवार को सुबह से धूप निकल रही थी लेकिन दोपहर होते होते सूर्य देव बादलों के पीछे से लुकाछुपी करने लगे। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम का यही हाल आगामी दो दिन बाद भी होगा। 6 और 7 मइ को फिर से बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। वहीं इससे पूर्व रविवार को तेज धूप निकलने साथ ही हवा चलती रही। इससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद तेज हवा चलने लगी। दोपहर में तेज धूप निकली, शाम को हवा तेज हो गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 40 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम और महामारी के दौर को देखते हुए चिकित्सक अधिक से अधिक पानी का सेवन और घर में रहने की सलाह दे रहे हैं।