Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह और रात राहत भरे, दिन में धूप कर रही परेशान

Agra Weather आगरा मेें गुरुवार को दिनभर रहेगी धूप तीखी। उमस का स्‍तर कम होने से राहत। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी होने के आसार। आने वाले दिनों में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान। वहीं न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य पर। रात को तापमान रहेगा 22 डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 10:02 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 10:02 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सुबह और रात राहत भरे, दिन में धूप कर रही परेशान
ताजमहल पर तेज धूप की वजह से परेशान बच्‍ची इस तरह प्‍यास बुझाने को बैठ गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। अब आगरा में सुबह और रात को ठंडक है। दिन में धूप जरूर परेशान कर रही है, इसके साथ ही दोपहर में धूल भरी हवा है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा का अंतर है। दिन में एसी के बिना गुजारा नहीं हो रहा और रात में एसी ज्‍यादा देर तक सहन नहीं हो रहा है। मौसम का यही बदलाव बीमार करने के भी संकेत हैं।

loksabha election banner

ताजनगरी में सुबह ठंडक, दिन में धूप और रात को हवा चलने से गर्मी से राहत मिल रही है। गुरुवार सुबह सात बजे तक ठंडक रहने के बाद आठ बजे से पारा चढ़ने लगा। सुबह 10 बजे का तापमान 30 डिग्री आंका गया। आज अधिकतम 37 तो न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर रहेगा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह ठंडक रही, 9 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप के साथ गर्मी और उमस रही। वहीं, रात को हवा में ठंडक रही। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलेगी।

पांच साल में सबसे कम बरसात इस साल

2020- 28.2 मिमी

2019- 125 मिमी

2018- 137.5 मिमी

2017- 78.1 मिमी

2016- 45 मिमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.