Agra Weather Forecast: आगरा में हल्के बादल दे सकते हैं आज कुछ राहत
Agra Weather शनिवार को रहेगा अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब। उमस का स्तर बढ़कर 63 फीसद पर पहुंचा।
आगरा, जागरण संवाददाता। उमस और तीखी धूप के बीच परेशान आगरावासियों को आज हल्के बादल कुछ राहत दे सकते हैं। हालांकि तापमान में परिवर्तन के कोई संकेत नहीं हैं। अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उमस का स्तर भी बढ़कर 67 फीसद पर पहुंच गया है। शुक्रवार शाम को कुछ देर के लिए हल्के बादल छाए थे और हवा भी ठंडी हुई थी।
आगरावासियों को इस बार पूरा सितंबर पसीना बहाते हुए और बेचैनी भरा ही गुजारना पड़ रहा है। शनिवार सुबह से धूप तेज है। उमस पसीने छुड़ा रही है। पहले मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी लेकिन स्थानीय स्तर पर दबाव न बन पाने के कारण बादल गायब हो गए हैं और अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच चुके हैं। सुबह 10 बजे का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। हालांकि अहसास यह 43 डिग्री होने जैसा करा रहा है। अधिकतम तापमान इन दिनों सामान्य से चार डिग्री अधिक पहुंच चुका है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार कर गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 सितंबर को बारिश हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को बारिश हो सकती है, इससे गर्मी से राहत मिलेगी।