Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, दोपहर में तेज हो रही धूप

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम 16_4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। होली के बाद एकदम से चढ़ेगा पारा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 11:07 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 11:07 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह के तापमान में गिरावट, दोपहर में तेज हो रही धूप
आगरा में शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली है लेकिन हवा ठंडी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सुबह के तापमान में गिरावट आई है, शुक्रवार नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। हालांकि मौसम गुरुवार रात को ही बदल गया था। रात में ही ठंडक महसूस होने लगी थी।

loksabha election banner

सुबह छह बजे तेज हवा चली, आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है। सुबह तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान सामान्य 17 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। शाम को तेज हवा चल सकती है।

एक अप्रैल को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान बढेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढोत्तरी होगी। एक अप्रैल को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

दोपहर में चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम बदलने के साथ ही दोपहर में गर्म हवाएं चलने लगी हैं। धूल भरी आंधी भी चल रही है। मार्च के अंत तक धूल भरी आंधी और गर्म हवाएं तेज हो जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.