Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में हवा में ठंडक आने से न्‍यूनतम तापमान में मामूली गिरावट

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार रात को आगरा मंडल के कुछ जिलों में आई थी तेज आंधी और बारिश। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 डिग्री सेल्सियस तक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 10:57 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में हवा में ठंडक आने से न्‍यूनतम तापमान में मामूली गिरावट
आगरा में गुरुवार सुबह से धूप तेज है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार सुबह से ही धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी। हवा में ठंडक बने रहने से ही न्‍यूनतम तापमान में हल्‍की कमी आई है। गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 18.4 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में हल्‍की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। आज आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज आगरा में लगातार गर्म हो रहा है। गुरुवार सुबह से ही धूप तेज निकली लेकिन हवा में ठंडक रही। हालांकि नौ बजे के बाद से ही गर्मी महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी से बुधवार को लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में तेज धूप में पसीना आने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य 13 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाने के साथ तेज हवा चल सकती है। शुक्रवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.