Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि, 15 डिग्री के करीब

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह से आसमान साफ है और धूप तेज है और ठंड का दौर हो चुका है खत्‍म। शनिवार शाम भी अपेक्षाकृत हो चुकी थी गर्म। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 34 डिग्री सेल्सियस तक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 10:47 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 10:47 AM (IST)
आगरा में न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब आ चुका है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब ठंडक नाम की रह गई है। तेजी से पारा चढ़ रहा है, दोपहर के समय गर्मी पसीने छुड़ा रही है। कुछ घरों में तो एसी भी चलने लगे हैं। दोपहर के समय कार में भी एसी चलाने की जरूरत पड़ रही है। रविवार को न्‍यूनतम 14.8 दर्ज किया जा चुका है। यह सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा है। शनिवार के बराबर ही रविवार का न्‍यूनतम तापमान है। इधर दोपहर के समय गर्म और धूल भरी हवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज लगातार गर्म हो रहा है। रविवार सुबह नौ बजे से ही गर्मी महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

इससे पहले तेज धूप निकलने से शनिवार को दोपहर में पसीना निकलने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में खड़े होने पर पसीना निकलने लगा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य 29 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी।

दोपहर में चलने लगी गर्म हवा

मई में धूल भरी आंधी और गर्म हवा चलती है। मगर, इस बार मार्च में ही गर्म हवा चलने लगी है। शनिवार को धूल भरी आंधी और गर्म हवा चली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी गर्म हवा चलेगी। इससे तापमान बढ जाएगा।

सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढे

एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा नीरज यादव ने बताया कि मौसम बदलने से बच्चे सर्दी जुकाम और बुखार से पीडित हो रहे हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी जुकाम और बुखार के आ रहे हैं। बच्चों को पौष्टिक आहार दें, ठंडे पेय पदार्थ ना दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.