Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: एकदम तेजी से चढ़ा आगरा में पारा, सुबह छाए रहे बादल फिर निकल आई धूप

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक छाए रहे बादल। न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 10:31 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 10:31 AM (IST)
Agra Weather Forecast: एकदम तेजी से चढ़ा आगरा में पारा, सुबह छाए रहे बादल फिर निकल आई धूप
गुरुवार सुबह आठ बजे तक आगरा में ऐसे बादल छाए रहे।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में बीते दो दिन में एकदम से बढ़ी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अप्रत्‍याशित रूप से तापमान में हुई वृद्धि के चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब आ गया है। वहीं न्‍यूनतम भी 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हालांकि गुरुवार सुबह धूप देर से निकली और बादल छाए रहे।

loksabha election banner

ताजनगरी में गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहने से धूप कुछ देर से निकली। नौ बजे तक बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से फिर गर्मी का अहसास होने लगा। सुबह न्‍यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज हो चुका है, जो बुधवार के मुकाबले एक डिग्री ज्‍यादा है। दोपहर में तेज धूप होने से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप में खड़े होने पर पसीना निकलने लगा। दोपहर तीन बजे तक गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चलाने पड़ रहे पंखे अब दिन के साथ ही रात में भी पंखे चलाने पड़ रहे हैं। सुबह का तापमान भी बढ़ने लगा है। रात को भी सर्दी महसूस नहीं हो रही है।

37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 28 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.