Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में आया उछाल, अधिकतम पहुंचा 30 के करीब
Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह आठ बजे से निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान के आने वाले सप्ताह में 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब सर्दी की विदाई की बेला आ गई है। दोपहर की तेज धूप अधिकतम तापमान को बढ़ा रही है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली हैैै, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज होगी। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है।
ताजनगरी में सोमवार को सुबह आठ बजे से ही अच्छी धूप निकल आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हो चुका है, जो रविवार के मुकाबले लगभग एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके चलते सुबह-सुबह लोगों ने सैर का आनंद लिया। हालांकि दोपहर में तेज धूप होने से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री के आसपास रहेगा।
इससे पहले दोपहर में तेज धूप निकलने से रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर एक बजे धूप में खड़े होने पर पसीना आने लगा। शाम को हवा चलने लगी। इससे अधिकतम सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी।