Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में करना पड़ेगा बारिश का इंतजार, छाए रहेंगे बादल

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट। 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 36 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से निकल आई तेज धूप। दोपहर बाद बादल छाने के आसार। 15 जुलाई को बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 12:09 PM (IST)
आगरा में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी के लोगों को अभी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है। सोमवार को मामूली बूंदाबांदी के बाद मंगलवार सुबह से ही तेज धूप है। हालांकि दोपहर बाद बादल छाने की संभावना है, इससे तापमान स्थिर रह सकता है। हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 15 जुलाई की संभावना जाहिर की है।

loksabha election banner

आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम यानि 28 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सोमवार के मुकाबले एक डिग्री ज्‍यादा है। वहीं आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में बादल छाए रह सकते हैं, इसके साथ ही हवा ठंडी रहेगी। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। इससे पहले सोमवार को मानसून की पहली बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर तीन बजे तक लोग उमस से परेशान रहे। शाम को कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर सहित कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही हवा में ठंडक महसूस होने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 36 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच में था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 26 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 जुलाई से हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से शुरू हुई बारिश पर ब्रेक लग गया है, अब 15 जुलाई से बारिश की शुरुआत होगी। इसके बाद भी बादल छाए रहेंगे। बारिश के चलते अधिकतम तापमान और न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। हालांकि 15 जुलाई के बाद उमस का स्‍तर बढ़ सकता है।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.