Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में उमस ने छुड़ाए पसीने, जल्‍द बारिश के संकेत

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई वृद्धि। 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। अधिकतम तापमान रहेगा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से निकली है तेज धूप और उमस में भी नहीं आई है कमी। दोपहर में बादल छाने की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 10:36 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 10:36 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में उमस ने छुड़ाए पसीने, जल्‍द बारिश के संकेत
आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सूरज के तेवर तीखे हैं, गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। आगरा में सोमवार को सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में बादल छा सकते हैं।

loksabha election banner

बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। चिपचिपाहट भरा मौसम और तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है, सूरज निकलने के साथ ही पारा चढता जा रहा है। न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और नौ बजे से ही गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

इससे पहले गर्मी और उमस से रविवार को भी लोग परेशान रहे। दोपहर में तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य 37 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 26 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छह जुलाई से बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह जुलाई से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 10 जुलाई तक बारिश की संभावना है, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

उमस के मौसम में ये करें

- नीबू पानी, छाछ, पना और पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें।

- चाय काफी कम लें।

- धूप में निकलने से बचें, सूती कपडे़ पहनें।

- धूप में जाने से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लोशन लगा लें।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.