Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा
Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान रहेगा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब। दोपहर में धूप हो चुकी है तीखी। दो दिन बाद फिर छाएंगे बादल।
आगरा, जागरण संवाददाता। तेज हवा चलने से सुबह के तापमान में गिरावट आई लेकिन मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है, इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
सुबह सात बजे तक तेज हवा चली, इससे तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान सामान्य 27 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई है, नौ बजे के बाद तेज धूप के साथ ही गर्म हवा चलने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में गर्म हवा चलेगी।
29 मई से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मई तक तापमान बढेगा और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। 29 मई से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने लगेंगे, बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम में हो रहा बदलाव
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।