Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह चली पुरवाई हवा, पारा एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 39 डिग्री सेल्सियस के करीब। 10 बजे के बाद धूप हो गई तेज। दोपहर बाद आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 12:02 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह चली पुरवाई हवा, पारा एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा
आगरा में गुरुवार सुबह ठंडक रहने के बाद दोपहर में धूप निकल आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सुबह पुरवाई हवा चली, इससे गर्मी से राहत महसूस हुई। हालांकि गुरुवार को 11 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह पांच बजे से पुरवाई हवा चलने लगी, इससे ठंडक का अहसास हुआ। सुबह सात बजे तक हवा चली, आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगीं 11 बजे के बाद धूप में खडे होने पर पसीना निकल रहा है। धूप तेज हो रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य 24 ​डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं।

43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ जाएगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री से​ल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.