Agra Weather Forecast: आगरा में परेशान करने लगे लू के थपेड़े, बूंदाबांदी के भी आसार
Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 43 डिग्री सेल्सियस के करीब। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार सुबह से ही धूप तेज हो गई, गुरुवार 11 बजे के बाद लू चलने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। 11 बजे के बाद लू चलने लगी है, धूप में पसीना निकल रहा है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार को तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम में हो रहा बदलाव
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।