Agra Weather Forecast: ताजनगरी में 12 घंटे में बदल रहा है मौसम, शाम को चल सकती है आंधी
Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब। सुबह से ही धूप है चुभती हुई। बीच बीच में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी है जारी। तेज धूप निकलने के बाद हो रही बूंदाबांदी।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब 12 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह से ही गर्मी से लोग परेशान हैं, शुक्रवार 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और शाम को आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
10 से 12 घंटे में मौसम का मिजाज बदल रहा है। गुरुवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम को धूल भरी आंधी चली, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह से ही धूप तेज हो गई है, 10 बजे के बाद धूप में खडे होने पर पसीना निकल रहा है। इससे न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से आधा डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप के बाद शाम को आंधी चलेगी।
2 मई को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी तेज धूप निकलेगी, इससे अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। एक मई को भी धूप से लोग परेशान रहेंगे। 2 मई से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी। तीन मई से तेज धूप निकलेगी और न्यूनतम तपमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम में हो रहा बदलाव
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और तापमान में उतार चढाव के चलते अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। गर्मी में अत्यधिक ठंडा पानी न पीएं। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो रही है। इसलिए गर्मी में ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें।