Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में कमी, दे रही लोगों को राहत

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। मंगलवार सुबह से चल रही है तेज ठंडी हवा धूप के तेज होने के बाद भी है राहत। एक मई को छाएंगे हल्‍के बादल।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 12:34 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में कमी, दे रही लोगों को राहत
आगरा में तेज धूप के बीच पानी के आनंद लेता बच्‍चा।

आगरा, जागरण संवाददाता। बीते सप्‍ताह हुई बूंदाबांदी आगरावासियों को अब तक राहत प्रदान कर रही है। मंगलवार सुबह भी न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी रहने से पसीना नहीं आ रहा है। एक मई को फिर हल्‍के बादल छा सकते हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम आई आंधी और बूंदाबांदी लोगों को राहत दे गई थी। मंगलवार सुबह धूप जरूर तेज निकली है लेकिन ठंडी हवा राहत दे रही हैंं। बारिश के चलते न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है, यह सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। यह 21.4 डिग्री आंका गया है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

इससे पहले सोमवार सुबह के तापमान में गिरावट आने के बाद दोपहर में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह तेज हवा चली, नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 38 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक मई को हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छा सकते हैं। एक मई से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.