Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्‍य से कम तापमान, फिलहाल दे रहा गर्मी से राहत

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। शनिवार सुबह से चल रही है तेज ठंडी हवा धूप के तेज होने के बाद भी है राहत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 12:05 PM (IST)
आगरा में शनिवार सुबह से धूप तेज है लेकिन हवा ठंडी है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में दो दिन पहले हुई बारिश राहत दे गई है। शुक्रवार शाम को भी आंधी और मामूली बूंदाबांदी होने से राहत रही थी। शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से कम आंका गया है। यह सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इधर धूप तेज है लेकिन हवा में ठंडक बने रहने से राहत है।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम आई आंधी और बूंदाबांदी लोगों को राहत दे गई थी। शनिवार सुबह धूप जरूर तेज निकली है लेकिन ठंडी हवा राहत दे रही हैंं। बारिश के चलते न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है, यह सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। यह 20.8 डिग्री आंका गया है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।

इससे पहले दोपहर में धूप के बाद शुक्रवार शाम को आंधी चली। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर में तेज धूप निकली। शाम छह बजे के बाद आंधी चलने लगी। कमला नगर, दयालबाग, बल्केश्वर, भगवान टाकीज सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान 40. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 21. 1 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.