Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट, मौसम हुआ मस्‍त

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह से छाए हैं बादल और चल रही ठंडी हवा। अधिकतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज। मौसम विभाग ने छह अगस्‍त तक जताई है शहर पर मानसून के मेहरबान रहने की संभावना। न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 09:37 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 09:37 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट, मौसम हुआ मस्‍त
आगरा में मंगलवार सुबह से बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी से जूझते रहे लोग अब आगरा में सुहाने मौसम का आनंद ले रहे हैं। पहाड़ों जैसी ठंडी हवा शरीर को गुदगुदा रही है। मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हैं और तेज ठंडी हवाएं आनंद का अहसास करा रही हैं। सुबह का आलम ये रहा कि पंखे भी बंद करने पड़ गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात तक बारिश हो सकती है। वहीं, सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, इससे पहले अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट रही थी।

loksabha election banner

आगरा में मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, धूप नहीं निकली है। हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है और मौसम खुशनुमा हो गया है। 11 बजे तक भी धूप नहीं निकली हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट रही थी। यह 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि सोमवार को बारिश नहीं हुई थी लेकिन उसके बावजूद हवा चलते रहने से उमस का अहसास नहीं हुआ था।

छह अगस्त तक तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी बारिश होगी, बुधवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने छह अगस्त तक तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बरसात में बढ़े बुखार और खांसी के मरीज

मौसम में आए परिवर्तन से खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। जिला अस्पताल में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या ओपीडी में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.