Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में मौसम खुशनुमा, आज भी बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान में दर्ज हुई बढ़ोत्‍तरी। सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक हुआ दर्ज। सुबह धूप निकल आने के बाद छा गए हैं बादल। शुक्रवार को दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:36 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 10:36 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में मौसम खुशनुमा, आज भी बारिश के आसार
आगरा में शुक्रवार सुबह से घने बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में मानसून मेहरबान हो चुका है। बुधवार का दिन सूखा निकला तो गुरुवार को फिर बारिश ने जमकर भिगोया। शुक्रवार सुबह काम पर निकले लोगों को मौसम खुशनुमा लग रहा है। सुबह से ही बादल छाए रहने और हवा में ठंडक बने रहने से सुखद अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई है, इससे मौसम शाम तक सुहाना हो सकता है। इधर मैनपुरी और कासगंज में भी सुबह अच्‍छी बारिश हुई है।

loksabha election banner

आगरा में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भी हल्‍की हल्‍की बारिश हो सकती है। सुबह का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी और उमस के बीच सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, धूप नहीं निकली है। 10 बजे के बाद घने बादल छा गए हैं। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज किया गया।

शाम को बदला मौसम, कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश

गर्मी और उमस के बाद गुरुवार शाम को मौसम बदल गया था। बादल छाने के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश से गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली, दोपहर में धूप तेज हो गई। इसके साथ ही उमस भी बढ़ गई। लोग उमस से परेशान रहे। शाम चार बजे के बाद मौसम बदल गया। विजय नगर कालोनी, कमला नगर, एमजी रोड सहित कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी। पांच बजे के बाद सिकंदरा सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। इससे हवा में ठंडक महसूस होने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य 34 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

29 जुलाई तक रुक रुक कर बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे, रविवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई तक रुक रुक कर बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.